खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस संबंध में मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित अर्जुन मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार एवं अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् डॉ.नीरज के.पवन एवं जिला कलेक्टर-जयपुर जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और पेंडिंग कार्यों को डेडलाइन के साथ तुरंत पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 24 नवंबर को खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पहुंचना शुरू हो जाएंगीं। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर खेलो इण्डिया सेंटर को इंगित करते हुए खिलाड़ियों को रिसीव करने और उन्हें अपने मुकाम तक पहुंचाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों, सुरक्षा, आवास, भोजन और प्रचार-प्रसार के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। आयोजन के संबंध में क्रीडा परिषद् और जिला प्रशासन व इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की समितियों में आपसी समन्वय के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिये ताकि आपस में सुचारू रूप से कोआर्डिनेशन हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!