झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में मंगलवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लायन डॉ.उम्मेद सिंह के आर्थिक सौजन्य से प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर मे नेत्र रोगियों की जांचकर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 11 रोगियों का चयन किया गया, जिनको जयपुर ले जाकर निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर शिविर में क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन महिपाल सिंह, लायन मुबारक अली पठान, लायन शिवकुमार जांगिड़, लायन राम प्रताप कुमावत, प्रायोजक लायन डॉ.उम्मेद सिंह, संयोजक एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार एवं लायन महिपाल सिंह सहित अन्यजन उपस्थित रहे।
लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
By -
November 25, 2025
0
Tags: