बहरोड़: एनआईआईटी यूनिवर्सिटी नीमराणा के डीन मेजर जनरल एके सिंह के सानिध्य में यूनिवर्सिटी के इंटीग्रेटेड बीबीए, एमबीए एवं बीटेक के छात्र छात्राओं द्वारा यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित फ़ेस्ट में मंथन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि गत तीन वर्षों से यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सिनुसॉइड कार्यक्रम के अंतर्गत सपनों का इंद्रधनुष कैंपेन चलाया जाता है। जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं द्वारा बच्चों के लिए स्टेशनरी, खिलौने, टी शर्ट एवं खाने पीने का सामान इकट्ठा कर वितरित किया जाता है। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का यह सार्थक कदम है, जहाँ दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं यूनिवर्सिटी के बच्चों ने इन बच्चों के साथ पूरा दिन स्नेह के साथ बिताया। कार्यक्रम के अंत में मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी ने दिव्यांग बच्चों के लिए सपनों का इंद्रधनुष कैंपेन के सभी आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही यूनिक ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के डायरेक्टर सुमित यादव का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए निशुल्क ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवाया। उपरोक्त कार्यक्रम में संयोजक वासवी नेहरा, विक्रांत धनखड़, नेहल जसवाल, मो.हुजैफा, ऋषि भार्गव, अक्षया गुंडा, साक्षी प्रसाद, विजय वर्धन रेड्डी, नमन मानी सहित विशेष शिक्षिका शालिनी शर्मा, पायल, डेनिश कुमार, सुमेध तेलमोरे, अक्षरा गोयल सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
मंथन के दिव्यांग बच्चों ने किया एनआईआईटी यूनिवर्सिटी में शैक्षिक भ्रमण
By -
November 29, 2025
0
Tags: