विधायक रामसहाय वर्मा ने मासी डैम से किसानों के लिए खोली नहर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): मासी डैम पर विधायक रामसहाय वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना करके नहर में पानी छोडा, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहायक अभियंता भवानी शंकर ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोकरिया की अध्यक्षता में जल वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नहर खोलने का निर्णय लिया गया। कनिष्ठ अभियंता मुकेश गुर्जर ने बताया कि नहर शुरू होने से पीपलू उपखंड क्षेत्र के 29 गांवों की लगभग 6985 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित हो सकेगी। नहर में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। अब किसान रबी सीजन की प्रमुख फसलें सरसों एवं गेहूं की सिंचाई निर्बाध रूप से कर सकेंगे। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, भाजपा पीपलू मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, जल वितरण समिति के चेयरमैन भागचन्द गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!