चिड़ावा उप जिला अस्पताल में डेड बॉडी डीप फ्रीजर की सुविधा शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उप जिला अस्पताल चिड़ावा में भामाशाह डॉक्टर दंपती द्वारा भेंट किए गए डेड बॉडी डीप फ्रीजर की सुविधा शुरू हो गई है। कथित रूप से उन्हें विवादों में घेरने के प्रयासों के बावजूद भी भामाशाहों ने अस्पताल प्रशासन पर अपना विश्वास कायम रखा और सेवाभाव से प्रेरित होकर इस महत्वपूर्ण उपकरण को आज विधिवत रूप से अस्पताल को सौंपा। दिवंगत मालाराम केहरपुरा कलां की 14वीं पुण्यतिथि पर यह डेड बॉडी डीप फ्रीजर न्यूरो सर्जन डॉ.जोगिंदर सिंह, डॉ.निर्मला मूंड और अमृत कौर द्वारा संयुक्त रूप से भेंट किया गया। परिवार को इस प्रेरणा की शुरुआत उनकी दादी महादेवी से मिली, जिनकी सीख सेवा और समाजहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की रही। पीएमओ डॉ.नीतेश जांगिड़ ने बताया कि अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने की अब तक कोई उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण दुर्घटनाओं, पोस्टमार्टम या कानूनी प्रक्रियाओं में देरी होने पर परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा से अब शवों को सम्मानपूर्वक और सुरक्षित रखा जा सकेगा और परिजनों को बाहर के अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने भामाशाहों के इस योगदान को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि कथित विवादों के बीच भी सेवा और समाजहित को प्राथमिकता देना वास्तव में प्रेरणादायक है। यह सुविधा अस्पताल को और मजबूत बनाएगी तथा मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत पहुंचाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!