जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने निर्देश दिए कि जिले में कोई भी निक्षय मरीज निक्षय पोषण किट से वंचित नहीं रहने चाहिए, चिकित्सा विभाग इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए भामाशाहों की मदद लेकर किट उपलब्ध करवाए। बैठक में कलक्टर डॉ.गर्ग ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के प्रयास करें, साथ ही प्रसूता और परिजनों को जेएसवाई और लाडो योजना के लाभ के लिए प्रसूता को 48 घंटे तक अस्पताल में रुकने के लिए प्रेरित करें ताकि मां और बच्चे के स्वास्थ्य की भी बेहतर देख रेख संभव हो सके। उन्होंने सभी सीएचसी प्रभारियों को मा योजना में अधिक से अधिक पैकेज बुक करने और रिजेक्शन निल करने के निर्देश दिए। कम टीआईडी बुक करने वाले संस्थानों पर कलक्टर गर्ग ने नाराजगी जताते हुए आगामी दिनों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को चिकित्सा सेवाओं के साथ ही उचित रख रखाव और साफ सफाई रखनी है। उन्होंने सभी सीएचसी प्रभारियों को अपने संस्थानों पर बार कोड से पर्ची करवाना सुनिश्चित करें। 
बैठक में सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने सभी विभागीय स्टॉफ के डाटा राज हैल्थ पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए कि जिले में जिन लोगों की आभा आईडी अब तक नहीं बनी है, जल्द बनवाना सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना और लाडो योजना के बकाया भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ.कर्मवीर यादव ने सभी प्रभारियों को पोस्टमार्टम और एमएलसी रिपोर्ट ऑनलाइन करने की ट्रेनिंग दी। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि 1 जनवरी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन करना आवश्यक है, इसकी ट्रेनिंग लेकर निदेशालय के निर्देश की पालना करें। बैठक में आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह ने शिशु और मातृ स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ.भंवर लाल सर्वा ने मौसमी बीमारियो और एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा की। डीपीसी डॉ.जितेंद्र सिंह ने एमएनडीवाई की समीक्षा की। बैठक में डीटीओ डॉ.विजय मांजू ने टीबी कंट्रोल कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में बीडीके अस्पताल पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांभू, जिला अस्पताल नवलगढ़ पीएमओ डॉ.महेंद्र सबलानिया, डीपीओ डॉ.विक्रम सिंह, सियाराम पूनिया, सभी बीसीएमओ, सभी एसडीएच पीएमओ, सभी सीएचसी प्रभारी सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!