सेठ पीरामल जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गोपी कृष्ण पीरामल शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बगड में विद्या प्रेमी एवं पीरामल शिक्षण संस्थानों के संस्थापक सेठ पीरामल का 136वां जयंती समारोह महाविद्यालय
प्रांगण में श्री दादू द्वारा बगड़ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी अर्जुनदास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं डॉक्टर सीएल शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। विशिष्ट अतिथि सरोज ओझा थे। अतिथियों का स्वागत एवं सेठ फीरामल के जीवन पर जानकारी संस्थान निदेशक रवि कुमार ओझा ने दी। मुख्य अतिथि डॉ.स्वामी अर्जुनदास जी महाराज ने शिक्षा का महत्व बताते हुए आचरण एवं व्यवहार को शुद्ध कर परोपकारी बनने व राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से कार्य हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में प्राचार्य हजारीलाल बुडानिया, बीके त्यागी, हीरालाल शर्मा, डॉ.शालिनी शर्मा, सुनीता कुमावत, विष्णुदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!