गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी कि सह प्रभारी तनु सांखला को उनके सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए चिड़ावा में आयोजित राजस्थान प्रगतिशील संस्थान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री सलाहकार बाबूलाल नागर व विशिष्ट अतिथि एससी आयोग हरियाणा सरकार के उपाध्यक्ष वीरेंद्र बड़गुर्जर, आयकर अधिकारी पीयूष सोनकर, डिप्टी जिला कलेक्टर राहुल मल्होत्रा, आरएएस किस्मत खींची, जिला शिक्षा अधिकारी रेणु तंवर ने प्रदान किया। सांखला को ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाड़िया, गुढ़ागौड़जी संरक्षक डॉ.हरिसिंह गोदारा, प्रभारी दिनेश सांखला, अध्यक्ष अंकित गुप्ता, उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने बधाई दी।
3/related/default