भीम आर्मी द्वारा हिरवा गांव में भव्य संविधान संगोष्ठी सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू/हिरवा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरवा में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के तत्वावधान में विशाल एवं भव्य संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शकुन जिलोवा ने की। संगोष्ठी की शुरुआत भंते विनयपाल (बुद्ध विहार, जय पहाड़ी) के सानिध्य में बुद्ध वंदना तथा बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। भंते विनयपाल ने कहा कि संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि "संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।" भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया, विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान इंदासर एवं प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल रहे। अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रवि मरोडिया, दिव्या वाल्मीकि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, मोहम्मद आरिफ, अंबेडकर शिक्षा समिति संरक्षक रोहितास मेहरनिया (चिड़ावा) एवं सेवानिवृत थानाधिकारी ईश्वर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अमरचंद हरसोलिया ने डॉ.अंबेडकर के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ ताकतें संविधान विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देना चाहती हैं, लेकिन ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि "भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में संविधान सर्वोपरि भूमिका निभाता है।" विशिष्ट अतिथि सत्यवान इंदासर ने कहा कि भीम आर्मी हमेशा चुनी हुई सरकारों को संविधान की रक्षा व संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को प्रेरित करती है। स्वागत भाषण ओमप्रकाश सेवदा ने दिया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश शास्त्री एवं भगत ने किया।
अंत में प्रतिभागियों को मिठाई वितरित की गई। कई सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विशेष कार्यक्रम में बुद्ध विहार ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदेल, भीम आर्मी जिला सचिव रविंद्र कुमार गर्वा (इस्लामपुर), भीम आर्मी सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनिया, सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली, मंडावा तहसील अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा (नुआ), हिरवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुड़ीवाल, मुनींद्र गर्वा, इस्लामपुर, जसविंद्र, कृष्ण, सुनील राठी, कैलाश महाराज, रोहितास तंवर,
बंसीलाल, गजानंद, अमित कुमार, रामूतर, सुमेर सेठ, रमेश, दिनेश, अध्यापक रणवीर, कृष्ण, सत्येंद्र यादव (सत्येंद्र टेंट हाउस), जयमल सिरोहा, सज्जन, विक्रम भांगड़वा, मातूराम, श्रीचंद, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश सेवदा, राधेश्याम चिरानिया, विनोद कासनी, ओमप्रकाश सुनिया पिलानी, कपिल गोठवाल, शकील फौजी, महेंद्र सिंह चारावास, कमलेश काला, सुनील सिरसवा, राजेश खुडाना, रामानंद सिरसला, विक्रम इंडाली, मुकेश सुलताना, रोशनी, सुनीता, संतरा देवी किताब, अपेक्षा, दीपिका जय पहाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं भीम आर्मी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!