झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): तीन दिवसीय पोलियो अभियान के तहत पहले दिन 65 फीसदी से अधिक बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस उप राष्ट्रीय अभियान के तहत जिले में 1 लाख 67 हजार 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य था। जिसमें रविवार को पहले दिन 65 फीसदी बच्चों ने अभिभावकों के साथ बनाए गए पोलियो बूथ पर आकर दवा पी। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रीको के पुलिस लाइन के सामने स्थित झुग्गी बस्ती में ममता की पाठशाला में बनाए गए बूथ पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि पोलियो पर जीत बरकरार रखने के लिए हमारी मेडिकल की टीम ने जिस मेहनत और अनुशासन से अब तक काम किया है, उसके लिए वो बधाई की पात्र है, मैं मेडिकल टीम को अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांभू भी झुग्गी के पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.गुर्जर पीएमओ, डॉ.जितेंद्र भांभू ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए अभियान की ब्रीफिंग की। इस अवसर पर डीपीओ सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ.महेश कड़वासरा, नर्सिंग ऑफिसर सुनील, ममता की पाठशाला की सुमन पूनिया मौजूद रहे।
तीन दिवसीय पोलियो अभियान के तहत पहले दिन हुआ 65 फीसदी से अधिक कवरेज, अगले दो दिन टीम घर घर जाकर पिलाएंगे दवा
By -
November 23, 2025
0
Tags: