2 दिसंबर से भव्य राम कथा, 2 दिसंबर सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

 

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अलसीसर स्थानीय गौसंवर्धन सेवा हेतु 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक स्व.सीता देवी एवं स्व.नंदलाल शर्मा पिलानी वाले परिवार के सौजन्य से महामंडलेश्वर गणेश दास महाराज अयोध्या वाले के श्रीमुख से संगीतमय भव्य राम कथा का आयोजन बाबा रामदेव गेस्ट हाउस में दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक किया जाएगा। 2 दिसंबर सुबह 10 बजे गोपीनाथ जी के मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा कथा वाचक महाराज के सानिध्य में कथा स्थल तक निकाली जाएगी। कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि 2 दिसंबर से भव्य राम कथा महोत्सव का आयोजन अलसीसर स्थानीय 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भव्य राम कथा का आयोजन बाबा रामदेव गेस्ट हाउस में दोपहर 12:15 बजे से श्याम 4:15 बजे तक किया जायेगा। कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया मलसीसर, बिसाऊ, टमकोर, झुंझुनू, पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, गांगियासर, रामगढ़ सहित अनेक स्थानों से कथास्थल तक आने जाने की निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!