निवाई (लालचंद सैनी): निर्वाचन विभाग राजस्थान की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर में दक्षता पूर्वक कार्य करने पर 16 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर रिटर्निंग ऑफिसर प्रीति मीणा ने सम्मानित किया है। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने बताया कि भाग संख्या 16 में प्रहलाद माली, भाग संख्या 18 में ओमप्रकाश जाट, भाग संख्या 35 में धर्मराज लोगढ, भाग संख्या 46 में गोपाल लाल मीणा, भाग संख्या 47 में बनवारी लाल कुलदीप, भाग संख्या 51 में संजय कुमार चौधरी, भाग संख्या 57 में कन्हैया लाल जाट, भाग संख्या 59 में रामराज जाट, भाग संख्या 66 में शिवजी लाल माली, भाग संख्या 72 में अरविन्द कुमार त्रिपाठी, भाग संख्या 98 में शोभाग सिंह राजावत, भाग संख्या 157 में शिवराज मीणा, भाग संख्या 234 में लखपत राम, भाग संख्या 238 में सर्फुदीन खान, भाग संख्या 248 में देवेन्द्र कुमार शर्मा व भाग संख्या 266 में देवालाल गुर्जर ने दक्षता से कार्य किया है। उक्त सभी बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र को शुक्रवार की सुबह 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर, निवाई प्रीति मीणा ने प्रदान किए।
3/related/default