चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा के निकटवर्ती गांव कंवरपुरा के सामुदायिक भवन में रविवार, 16 नवम्बर को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डॉ.रजनेश माथुर -फिजिशियन, डॉ.राजेश कटेवा -जनरल सृजन, डॉ.कमलेश - स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ.सुनीता मील - नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ.अनिल राव-दन्त रोग विशेषज्ञ आदि अनुभवी डाक्टर्स की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर में डाक्टर्स द्वारा लिखी गई विभिन्न जांचें निःशुल्क की जायेंगी। इसके अतिरिक्त डाक्टर्स के परामर्श अनुसार दवाएं भी शिविर स्थल पर ही निःशुल्क दी जायेंगीं। शिविर में कंवरपुरा गांव के अलावा बख्तावरपुरा, विजयपुरा, इक्तावरपुरा तथा बृजलाल पुरा आदि निकटवर्ती गांवों के लोग भी चिकित्सों से परामर्श लेकर लाभान्वित हो सकेगें। शिविर का आयोजन नवयुवक मंडल, कंवरपुरा के युवा साथियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आमजन की भी सहभागिता रहेगी। उल्लेखनीय है कि नवयुवक मंडल द्वारा गत वर्ष भी एक नेत्र चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया था, जो एक सार्थक पहल थी।
3/related/default