झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वंदे मातरम् @150 कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 8 व 9 नवंबर को विभिन्न जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 8 नवंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे बीडीके अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम 7 बजे परमवीर शहीद पीरू सिंह स्कूल में सांस्कृतिक संध्या एवं स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि 9 नवंबर को प्रातः 9 बजे सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शहीद स्मारक तक बाइक रैली का आयोजन होगा। इसके बाद प्रातः 9:30 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। वही प्रातः 9:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
3/related/default