डांडिया की झंकार पर झूम उठी सैंकड़ों महिलाएं

AYUSH ANTIMA
By -
0



दांतारामगढ़/जयपुर: दांता कस्बे के एक गार्डन में महिला व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में डांडिया व गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अरुणा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ की गई।डांडिया नाइट्स में महिलाओं की ओर से डांडिया उत्सव, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, संगीत, गणेश वंदना, देवी स्तुति एवं गरबा एवं विभिन्न तरह की प्रतियोगिता कर सैकड़ों महिलाओं द्वारा डांडिया नाइट्स में खूब रंग बिखेरा गया। आयोजनकर्ता समिति सदस्य सुरभी शर्मा, अंजू जैन ने बताया कि कार्यक्रम में तीन सौ महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। कार्यक्रम का संचालन एंकर जय लता शर्मा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!