वाल्मीकि समाज ने बहन तनीषा सनातनी का निकाला भव्य जुलूस

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): माता रानी के नवरात्र कार्यक्रम के पूर्णाहुति के अवसर पर महा आरती के आयोजन को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में वाल्मीकि समाज ने बहन तनीषा सनातनी को आमंत्रित किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तक तनीषा सनातनी को समाज के सैकड़ो लोगों द्वारा जुलूस के रूप में लाया गया। तनीषा सनातनी का जुलूस झिलाय रोड से रवाना होकर अहिंसा सर्किल से होता हुआ जयपुर रोड स्थित वाल्मीकि समाज के मोहल्ले में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस दौरान अहिंसा सर्किल पर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया। जुलूस में धार्मिक भजनों पर महिलाओं एवं युवतियों ने जमकर नृत्य किया। तनीषा सनातनी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समाज के लोगों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से माता रानी की महाआरती की। इस अवसर पर विनोद चंवरिया, कन्हैया लाल संगत, रामबाबू नकवाल, दिनेश नकवाल, गोविंद नकवाल, राकेश पाटन, रमेश संगत, भगवानदास नकवाल, लालचंद नकवाल, राहुल पाटन, पप्पू संगत, मुकेश जाजोटर, जुमा गोयर सहित अनेक समाज के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!