चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य मार्गों, बाजारों और आम रास्तों पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमणों के कारण आमजन को हो रही परेशानी और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका चिड़ावा ने कड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मील ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके तहत कबूतरखाना बस स्टैंड से पिलानी चौराहा, कबूतरखाना से सूरजगढ़ मोड़, कबूतरखाना से नया बस स्टैंड और कबूतरखाना से टेकड़े तक के मार्गों पर सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। नगर पालिका ने व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वयं अपने प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई कर हर्जाना वसूला जाएगा।
चिड़ावा नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी की सार्वजनिक अपील
By -
October 03, 2025
0
Tags: