गौड ब्राह्मण महासभा की तहसील कार्यकारिणी का विस्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा व जिला संयोजक शिवचरण पुरोहित की अनुशंसा पर पिलानी तहसील अध्यक्ष डॉ.कैलाश भौमिया ने महासभा को मजबूती देते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पिलानी की कार्यकारिणी में संत कुमार निर्मल अध्यक्ष, डॉ.आरके गौड़ व डॉ.अमरदीप शर्मा उपाध्यक्ष, अरूण कोशिक सचिव, पंकज भौमिया पार्षद उप सचिव, जितेन्द्र शर्मा संगठन मंत्री व आलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गई। इसके साथ ही साधारण सदस्यों में हर्षवर्धन भौमिया, नीरज मिश्रा, किशन चौमाल, प्रवीण शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज भौमिया, पीयूष शर्मा, रघुनंदन शर्मा, नरेंद्र निर्मल, रतन लाल निर्मल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पिलानी तहसील अध्यक्ष डॉ.कैलाश भौमिया ने कहा कि तहसील स्तर पर गौड़ ब्राह्मण परिवारो की संख्या का डाटाबेस बनाने का काम सचिव अरूण कौशिक को सौंपा गया। गौड ब्राह्मण महासभा को सशक्त बनाने में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपना पूरा योगदान देने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापित पिलानी के नव नियुक्त अध्यक्ष संत कुमार निर्मल ने किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!