भगवान राम के विजय जुलूस पर अतिथियों ने की पुष्प वर्षा: हनुमान व्यायाम शाला के पट्टेबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब*

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका की ओर से दशहरे मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम का विजय जुलूस कंकाली माता मंदिर से बैंडबाजों, भांगड़ा ढोल के साथ दशहरा मैदान के लिए रवाना हुआ। भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण एवं हनुमान के साथ हाथी पर सवार होकर चल रहे थे। जुलूस के आगे हनुमान व्यायाम शाला के पट्टेबाजों ने हजारों लोगों की मौजूदगी में हैरत अंगेज करतब दिखाए। बड़ा बाजार में रावण द्वारा सीता हरण तथा जटायु-रावण युद्ध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बस स्टैंड पर विशाल स्वागत द्वार से अतिथियों, संतों ने झाकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान स्वागत द्वार को फूल मालाओं और स्वचालित लाइटों से सजाया गया। स्वागत द्वार पर छात्रों द्वारा मिलेट्री धुन पर बैण्ड बजाकर राजशाही ठाठ-बाठ से आमजन का अभिनंदन किया। राम जुलूस के बस स्टैंड पहुंचने पर विधायक रामसहाय वर्मा व पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने भगवान राम की आरती की। नगर पालिका की ओर से सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों को रंगोली से सजाया गया। इस अवसर पर प्रधान राम अवतार लांगडी, एसडीएम रामकरण सिंह, नगर निगम के पार्षद अंकित वर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, परसराम कुमावत एवं नगर पालिका के पार्षद सहित मेला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान राम के विजय जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!