उदित चौबीसा को मिला महात्मा गांधी नेशनल सर्विस अवार्ड 2025

AYUSH ANTIMA
By -
0

उदयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जीवन जाग्रति सेवा संस्थान द्वारा “महात्मा गाँधी नेशनल सर्विस अवार्ड 2025” से एडवोकेट उदित चौबीसा को मोमेंटो, मैडल एवं प्रमाण-पत्र द्वारा अलंकृत किया गया। यह अवार्ड फाउंडर एवं निदेशक श्री (ई.) प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। उदित चौबीसा जो की मूलतः वणवासा गाव, साबला तहसील, जिला डूंगरपुर के निवासी होकर वर्तमान में उदयपुर में अपनी सामाजिक सेवाए दे रहे हैं। यह अवार्ड इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके उत्कृष्ट समर्पण और अनमोल योगदान को देखते हुए अपनी लगातार कोशिशों के माध्यम से, उन्होंने न्याय, कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया है। सामाजिक सेवा, कानूनी समर्थन और सामुदायिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सच्चे नेतृत्व और जिम्मेदारी को दर्शाती है। इस ईमानदारी से उनके अद्वितीय सेवा को सम्मानित किया गया और भविष्य में सभी प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता की कामना की गयी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!