श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): नवरात्रि पर्व पर बुधवार शाम को कोलायत में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वार्ड नंबर 12 स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर से माता जी की झांकी निकाली गई, जिसमें महिलाएं, बालिकाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धुन पर भक्तों ने नाचते गाते हुए माता जी की शोभायात्रा निकाली और कपिल सरोवर में मूर्ति का विसर्जन किया।
*गरबा महोत्सव से गूंजा मंदिर परिसर*
अधिवक्ता अरुण राठौड़ ने बताया कि अंजनी माता मंदिर परिसर में गरबे का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य कर नवरात्रि पर्व को और भव्य बना दिया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का रंग घुल गया।
*वैदिक मंत्रों के बीच विसर्जन*
पंडित मधुसूदन पंचारिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन करवाया। पूजन के बाद माता जी की मूर्ति का विसर्जन श्रद्धापूर्वक कोलायत के कपिल सरोवर में किया गया। विसर्जन के समय महिलाओं और बच्चों में विशेष जोश और उत्साह देखने को मिला।
*श्रद्धालुओं में उमंग और आस्था*
"माता जी के आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे"।
*पंडित मधुसूदन पंचारिया*
हर वर्ष इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों की बढ़ती भागीदारी हमारी संस्कृति की जीवंत मिसाल है।
*अरुण राठौड़, अधिवक्ता*