भाजपा नेता दहिया के मुख्य अतिथ्य में पिलानी में हुआ संस्कृत स्कूल भवन का शिलान्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विजयादशमी के पर्व पर राउप्रा संस्कृत विद्यालय पिलानी के भवन के निर्माण की नींव का शिलान्यास मुख्य अतिथि राजेश दहिया के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, पू.प्राचार्य डॉ.सुरेश शर्मा, योगाचार्य राजकुमार भास्कर, डॉ.कैलाश चतुर्वेदी से.नि.सं.सं. शि.अधि. बीकानेर, श्रीमती सुमन चौधरी C.B.E.O पिलानी और धर्मवीर शास्त्री थे। विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धन शेखावत, मातुराम वर्मा मूर्तिकार, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद राजकुमार नायक, मोहन लाल बोचीवाल, अनिल शर्मा एसीबीओ सूरजगढ़, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजु कुल्हरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड, पार्षद धर्मेन्द्र नेहरा, युवा नेता राजेश फौरमैन, पू.चेयरमैन हीरालाल नायक, महामंत्री अंजु काला सहित गणमान्य नागरिक बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र.अ. संतोष कौशिक ने की। मातृशक्ति करिश्मा कौशिक, अनिता कुमारी, प्रियंका सैनी, कमला, बाला, बिमला, कोमल, सरोज उपस्थित रही। नगर के सम्मानित जन श्याम शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, बाबू लाल घोघलिया, नरेश शर्मा, सुरेश कुमावत, रोहताश, मांगेराम, विजय सिंह, जय सिंह, रामप्रकाश, अभय सिंह, सुशील सैनी, उम्मेद सिंह, जयवीर, सुमेर सिंह, सत्यपाल राव, राजकुमार जेईएन, औमप्रकाश नायक, राजू, सुनिल, डूंगरमल, रिछपाल, ब्रजमोहन, गोवर्धन, राजेन्द्र, प्रह्लाद एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य संतोष कौशिक ने भूमि पूजन एवं कलश के साथ शिलान्यास करवाया तथा नायक समाज ने संतोष कौशिक को सरस्वती जी की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया और
विद्यालय की बालिका-स्नेहा, मोनिका, कंचन, निशा, गुंजन ने कलश के साथ संस्कृत की मंगल गीतिकाओं से वातावरण को संस्कृतमय बना दिया। संस्कृत विद्यालय का दो मंजिल भवन बनेगा, जिसके लिए सरकार ने 1 करोड़ रुपये की राशि समसा मद से स्वीकृत की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!