सेहीकलां (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम सेहीकलां के जोहड़ वाले बालाजी मंदिर परिसर में सन्त स्वामी लखन गिरी महाराज के सानिध्य में पांच कुण्डीय महालक्ष्मी विष्णु यज्ञ, नगर कीर्तन एवं प्रभात फेरी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सन्त कर्म गिरी व सन्त अशोक गिरी के मार्गदर्शन में पंडित रजत शर्मा पिलानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति दिलवाई। मुख्य यजमान के रूप में अरुण शर्मा (डीड राइटर), मनोज (भूतपूर्व सरपंच) एवं छोटेलाल कुमावत ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक आयोजन के दौरान वातावरण ‘जय श्री बालाजी’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा, बालाजी मंदिर के पूजारी प्रमोद महाराज, रविकांत कुमावत, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
सेहीकलां में धार्मिक उल्लास, जोहड़ वाले बालाजी मंदिर पर हुआ पांच कुण्डीय महालक्ष्मी विष्णु यज्ञ
By -
October 26, 2025
0
Tags: