जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): समर्पण संस्था (रजि), जयपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले 10वें समर्पण समाज गौरव 2025 अवॉर्ड के लिए राजस्थान में रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका डॉ.सुशील कंवर चौधरी को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सुंदर लाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव 2025 अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.दौलत राम माल्या ने बताया कि समर्पण संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह के लिए इनका चयन किया गया है। डॉ.सुशील कंवर चौधरी पर्यावरण के अलावा गौ सेवा कार्य, वृद्ध आश्रम और कुष्ठ आश्रम में निरंतर भोजन व्यवस्था करवाने के साथ-साथ गर्मियों में पशुओं के लिए पानी की टंकी लगाना और पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ उनके रहने के लिए विभिन्न स्थानों पर घोंसले लगाना और वितरण का कार्य निरंतर किया जाता है। सर्दियों में हर वर्ष गरीब, असहाय लोगों को गर्म कपड़े व कंबल भी वितरित किए जाते हैं। डॉ.चौधरी के चयन की सूचना मिलते ही जन अधिकार सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह, स्वाधीनता फाउंडेशन की फाउंडर डॉ.स्पर्धा चौधरी, समाजसेवी एडवोकेट शारदा चौधरी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।
डॉ.चौधरी को किया गया सुंदरलाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव 2025 अवॉर्ड से सम्मानित
By -
October 15, 2025
0
Tags: