सरदार @150 यूनिटी मार्च के तहत सरदार पटेल पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सरदार @150 यूनिटी मार्च अभियान के तहत सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस पर भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर गुढ़ा, पिछड़ा आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, अभियान जिला संयोजक सुभाष शर्मा, सह संयोजक जयसिंह माठ एवं फतेह सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, बगड़ पालिकाध्यक्ष गोविंद सिंह शेखावत, पूर्व प्रधान सुनिता स्वामी एवं पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा मंचासीन रहे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, पवन मावंडिया, कैलाश मेघवाल, फतेह सिंह शेखावत आदि वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने यूनिटी मार्च अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले की तीन विधानसभाओं में 8से 10 किमी की पदयात्राएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल कॉलेजों में निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता, उनके जीवन पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्दरा, पार्षद जगदीश प्राण, राकेश नायक, रजनीकांत मान, विनोद झाझडिया, जिला भाजपा आईटी प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, बगड़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रिशाल कंवर, राकेश पाटनिया, कैलाश अरड़ावतिया, अमीलाल कटकी, ओमप्रकाश सैनी, महेश शर्मा आज़ाद, शुभराम शर्मा, ओमप्रकाश अरड़ावतिया, अनिरुद्ध तामड़ायत, सुभाष स्वामी, अशोक झाझडिया, नरेन्द्र अरड़ावतिया, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र शेखावत, अभिषेक शर्मा, राधेश्याम बसवाला, सुनील गिरधर, फारुख नेता, मातुराम, सुभाष व्यास, सुरेन्द्र राव, महावीर सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!