रामनाथपुरा प्रीमियर लीग (RPL) सीजन-2 का शुभारंभ, 30 सितम्बर तक चलेगी रात्रिकालीन प्रतियोगिता

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रामनाथपुरा प्रीमियर लीग (RPL) के दूसरे सीजन का शुभारंभ 11 सितम्बर 2025 को शाम 7 बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने की, जबकि मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार अहलावत, जीणी सरपंच अमीलाल भड़ीया, समाजसेवी जयपाल भड़ीया व अशोक कटेवा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!