पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामलों का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): बज्जू पुलिस ने बेहतरीन कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते न केवल आरोपी सलाखों के पीछे पहुँचा बल्कि चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। चक 6 एमडीएम बी गौङू निवासी ईमीलाल विश्नोई ने रिपोर्ट दी थी कि 08 अगस्त 2025 की रात्रि को उसके खेत में सिंचाई डिग्गी पर लगा 02 एचपी का बूस्टर चोरी हो गया। काफी तलाश के बावजूद सामान नहीं मिला तो उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी बज्जू आलोक सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ओमप्रकाश सहायक उप निरीक्षक व टीम ने गहन जांच शुरू की। लगातार प्रयासों से पुलिस ने आरोपी मांगीलाल कुमावत पुत्र कुम्भाराम कुम्हार उम्र 28 वर्ष निवासी मिठङिया, पुलिस थाना बज्जू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ईमीलाल के खेत से चोरी हुआ बूस्टर बरामद करने के साथ-साथ चार अन्य बूस्टर और एक सबमर्सिबल मोटर भी जब्त की गई, जिन्हें आरोपी ने अलग-अलग खेतों से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दिन में रैकी कर रात में किसानों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल रामेश्वर लाल, तेजपाल व जोगेंद्र की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और मेहनत से किसानों को बड़ा राहत मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की सजगता और टीमवर्क से ही क्षेत्र में चोरियों पर अंकुश लग पाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!