बाल श्रम रोकथाम के लिए कोलायत खनन क्षेत्रों में संयुक्त टीम की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्री कोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): क्षेत्र के खनन इलाकों में बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ और राजस्थान महिला कल्याण मंडल की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रम निरीक्षक रवि मीणा, बाल कल्याण समिति बीकानेर के सदस्य (न्याय पीठ) जनमेजय व्यास, मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ से रामनिवास और राजस्थान महिला कल्याण मंडल, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के जिला समन्वयक अमित कुमार मौजूद रहे। टीम ने खनन क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाल श्रम की स्थिति का जायजा लिया। श्रम निरीक्षक रवि मीणा ने बताया कि खनन क्षेत्रों में यह औचक कार्रवाई विशेष रूप से यह देखने के लिए की गई कि कहीं नाबालिग बच्चों से खनन कार्य तो नहीं कराया जा रहा। बाल कल्याण समिति सदस्य जनमेजय व्यास ने मजदूरों से संवाद कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और छोटे बच्चों से कार्य न कराने की समझाइश दी। वहीं, मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के रामनिवास और महिला कल्याण मंडल के अमित कुमार ने मजदूरों को बाल श्रम से जुड़े कानूनों और उनके उल्लंघन पर होने वाली सजा की जानकारी दी। टीम ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे। साथ ही, खनन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम व कानूनों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!