जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (SKIT) के उन्नत भारत अभियान क्लब ने ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "स्वच्छ भारत" पर क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “एक कदम स्वच्छता की ओर” थीम पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा जगन्नाथपुरा, शिवदासपुरा में आयोजित हुआ। इसके बाद क्विज़ प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। क्लब सदस्यों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता के लाभों के बारे में प्रेरक संदेश दिए। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज में प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ और स्वच्छ जीवन अपनाने को प्रोत्साहित करना रहा। इस कार्यक्रम का निर्देशन कोऑर्डिनेटर डॉ.किरण राठी द्वारा एवं सफल संयोजन नवीन जैन के सहयोग से संभव हुआ। इसके साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यार्थी, कोऑर्डिनेटर योगीता केसवानी, महक जैन और सम्यक जैन रहे।
उन्नत भारत अभियान द्वारा ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
By -
September 29, 2025
0
Tags: