अंगद-रावण संवाद में उमड़ी भीड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): प्रताप स्टेडियम में नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में आर्यवीर कलाकार रंगमंच के कलाकारों द्वारा अंगद रावण संवाद सहित कई संवाद का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्षद नितिन छाबडा व पवन शर्मा ने बताया कि दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजित रामलीला में सोमवार को विभीषण शरण में आना, भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वरम् की स्थापना व अंगद रावण संवाद सहित कई संवादों की प्रस्तुतियां दी गई। रामलीला में बालक-बालकाओं सहित महिला व पुरूषों की भीड जमा रही। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि मंगलवार को रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा मेघनाथ का यज्ञ, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, सुषेण वैद्य का आना, हनुमान जी द्वारा संजीवनी पर्वत लाना, भरत हनुमान संवाद व लक्ष्मण जाग्रति सहित कई संवाद का मंचन किया जाएगा। इस दौरान जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, लालचन्द सैनी, रमेश सैनी, संजय रैगर, शंकर लाल सैनी, विमल चन्द जैन, आदित्य शर्मा, पवन साहू, सत्यनारायण प्रजापति, शंकर लाल पण्डा, ब्रह्मानन्द पारासर, निहाल शर्मा, गणेश सैन, मोहन साहू व जीतू धारवाल सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!