चिड़ावा से सैकड़ों की संख्या में जाएंगे जयपुर

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिप्रा पथ, मानसरोवर जयपुर स्थित नवनिर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेन्टर फॉर एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च का 6 सितम्बर को लोकार्पण मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम नीरजा मोदी स्कूल ग्राउंड मानसरोवर में दोपहर 2 बजे से होगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए विप्र फाउण्डेशन चिडावा तहसील की बैठक मधुसूदन मैरिज गार्डन में तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यकारिणी व समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। बैठक में निर्णय किया गया कि चिड़ावा से अधिक से अधिक समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिए तीन संयोजक नियुक्त किए गए, शुभराम शर्मा, सुशील शर्मा, दीपक कौशिक। उद्धघाटन समारोह में देश प्रदेश के विप्र बंधु, वरिष्ठजन, समाजसेवी शामिल होंगे। यह भवन समाज के लिए मील का पत्थर होगा। इसमें कन्या छात्रावास, वैदिक अनुसंधान, कोचिंग कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण, लाइब्रेरी जैसी बहुत सी सुविधाएं होंगी। बैठक में सुभाष शर्मा पूर्व चेयरमैन, सुन्दर लाल मानोता, राजेश नातवाल, विजय कुमार शर्मा, रवि पचेरीवाला, अनिरुद्ध तामडेत, रजनीकान्त मिश्रा, पवन शर्मा, शुभराम शर्मा, सुशील शर्मा, राजू शर्मा, सुशील शर्मा प्रिंसिपल, प्रमोद कोतवाल, कन्हैया लाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा बिगोदना, शिवकुमार शर्मा, विनोद शर्मा ओजटू, संजय शर्मा श्योपुर, अनिल कुठानिया, मदन शर्मा, रोहताश शर्मा, नरेन्द्र अरडावतीया तथा बैठक का संचालन नागेन्द्र शास्त्री ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!