झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी क्षेत्र के विप्र समाज के आभा मंडल के एक नक्षत्र की तरह समाज को दिशा और दशा निर्देशित करने वाले विप्र गौरव डॉ.दयाशंकर बावलियां कि पंचम पुण्यतिथि पर झुंझुनू जोशीयो की कुटिया में विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में संरक्षक राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में उन्हे याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संयोजक विफा के संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी ने बताया डॉ.बावलिया का कोरोना महामारी के दौरान देहवास हो गया था। वक्ताओं ने उनके स्मरणों को याद कर कहा ब्राहमण समाज के जिला अध्यक्ष रहते हुए समाज सुधार के लिए अनेक कार्य किए व विप्र समाज के पुरोधा थे। जिला संगठन महामंत्री राम गोपाल महमिया, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, पवन पांडे, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, शिक्षाविद श्याम सुंदर दाधीच, रमेश चौमाल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, अमृत जोशी, सुरेंद्र जोशी, अमित पांडे, श्याम सुंदर निर्मल, एडवोकेट पंकज बावलिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में नया परिवर्तन कर कुरुतियों के विरूद्ध काम करते थे। समाज को नई दिशा देने पर काम किया। इस अवसर पर अशोक जोशी, बबलू जोशी, चंद्रप्रकाश जोशी, दीपक जोशी, अंकित जोशी, रतन जोशी, शिव प्रकाश जोशी, प्रवीण शर्मा आदि काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने याद कर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ.दया शंकर बावलिया की पंचम पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि
By -
September 15, 2025
0
Tags: