जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रताप नगर स्थित पुष्प एनक्लेव में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति और बुद्धिष्ठ एलआइसी कार्यकारिणी में डॉ.बच्चू सिंह मीणा पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सीताराम मीणा को महासचिव और धनपाल मीणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय मीना महासभा टोंक जिलाध्यक्ष बत्तीलाल मीना ने एलआईसी के निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। बत्तीलाल मीना ने इस अवसर पर कहा कि एलआईसी में क्लास 3 और 4 कैडर की तत्काल भर्ती हो। इस मांग को सदस्यों के सामने रखा व कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व न्यू कार्यकारिणी से कर्मचारियों को ऊर्जा मिलेगी व समाज व गरीब परिवार के लोगो को एलआईसी का फायदा मिलेगा। इस अवसर पर मुनेश कुमार रानीपुरा (रियल एस्टेट एडवाइजर), राहुल घांस, श्याम पीजी के डायरेक्टर ओमप्रकाश ज़ालिमगंज, शिवा मुगलाना आदि लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं बुद्धिष्ठ: भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी कल्याण संघ की कार्यकारिणी गठित
By -
September 23, 2025
0
Tags: