गुलाबपुरा (मनोज शर्मा) शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन अम्बे कल्याण मंदिर में अम्बे माता, कल्लाजी राठौड़ के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। आचार्य घनश्याम शास्त्री ने बताया की शारदीय नवरात्रि का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है की इस दिन विधिपूर्वक पूजा ,पाठ करने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है।पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मचारिणी माता हिमालय और देवी मैना की पुत्री हैं। भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए उन्होंने कठोर तपस्या की। तीन हजार वर्षों तक भोजन और जल का त्याग कर केवल बिल्व पत्र खाकर कठोर तपस्या की। उनकी यह तपस्या सफल हुई और उन्हें भगवान शंकर पति के रूप में प्राप्त हुए। आचार्य घनश्याम शास्त्री बताया मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में त्याग तपस्या धैर्य और संयम की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दूसरे दिन विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
नवरात्रि का दूसरा दिनः अम्बे माता, कल्लाजी राठौड़ के दर्शन के लिए मंदिर में लगा भक्तों का तांता
By -
September 23, 2025
0
Tags: