इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने दिया सफलता का मंत्र: स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट में मनाया गया अभियंता दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (स्किट) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने स्टूडेंट चैप्टर इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट के सौजन्य से सोमवार को अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री के जाने-माने विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंस्ट्रक्शन किंग के बिजनेस हेड, अरविंद कुमार जांगिड़ और जेके सीमेंट के स्टेट हेड, लोकेंद्र सिंह चौहान रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए इंडस्ट्री की नवीनतम तकनीकों और एक सफल इंजीनियर बनने के लिए जरूरी स्किल्स पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (HOD) प्रोफेसर बी.एल. शर्मा, प्रोफेसर डी.के. शर्मा एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरय्या को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में शर्मा ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!