निवाई (लालचंद सैनी): राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिसर में समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह रहे। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि शिविर में 101 लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। पीएम आवास योजना में 18 लोगों को आवास की प्रथम किश्त 50000 जारी की गई। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत एक दर्जन लोगों को लाभान्वित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 6 लोगों को प्रत्येक को 50000 की राशि जारी की गई। सीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत दो लोगों को, जिसमें प्रत्येक को 10000 की राशि जारी की गई। नाम हस्तांतरण के 7 प्रकरण, 40 जन्म प्रमाण पत्र, दो मृत्यु प्रमाण पत्र, 12 राशन कार्ड, 12 राशन आधार सीडिंग, 21 जन आधार अपडेट, तीन विवाह पंजीयन, दो पेंशन प्रकरण, सीएम शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत 40 जॉब कार्ड बनाए गए। 15 स्ट्रीट लाईट मरम्मत, 4 नई स्ट्रीट लाईट लगाई गई, 5 पेच एवं नाली मरम्मत के प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पार्षद बाबूलाल सैनी, जीतपाल गुर्जर, शंकर लाल सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, शहर महामंत्री जय नारायण कुमावत, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश मीणा, कनिष्ठ अभियंता पप्पू लाल मीणा, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
3/related/default