झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम पंचायत उदावास के गांव अंबेडकर नगर में भाजपा युवा नेता बबलू चौधरी की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने 12 लाख की लागत वाली सड़क का लोकार्पण किया। झुंझुनूं से बाकरा जाने वाली सड़क पर अर्धसैनिक बल कैंटीन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता का कर्ज जरूर चुकाना चाहिए। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनी, जिसके बाद विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर मेरी अनुशंसा पर ग्राम पंचायत उदावाद में दो सड़कों का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम दीपलवास और कड़वासरा की ढाणी में ट्यूबवेल स्वीकृत करवाएं। इस दौरान ग्राम पंचायत उदावास की सरपंच सुमन सिहाग ने बबलू चौधरी द्वारा 9-10 माह में किए गए कार्यों को याद करते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम में उदावास सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिहाग, आबुसर सरपंच रोहिताश थाकन, देरवाला सरपंच राकेश मोटसरा, चनाना सरपंच चरण सिंह, माखर सरपंच अशोक सैनी, बिशनपुरा सरपंच निर्मला देवी, पूर्व सरपंच अजाड़ी प्रताप जी, पूर्व सरपंच पातुसरी अजय कुमार, पूर्व सरपंच प्रतापपुरा अनार देवी, पूर्व सरपंच गोवला महिपाल जी, पंचायत समिति सदस्य भड़ौंदा खुर्द सुशीला देवी, खाजपुर नया सरोज देवी, देरवाला रेणु जी, पातुसरी माया देवी, नरोत्तम थोरी, पूर्व सरपंच केहरपुरा प्रदीप झाझड़िया, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, विकास पुरोहित, जगदीश भैड़ा, विकास रेप्सवाल, उम्मेद कुलहरि, वार्ड पंच सुनीता देवी, राजू मारिगसर, रघुवीर जी सूबेदार, सतपाल भैड़ा और कैप्टन औनड़ सिंह सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
3/related/default