वाल्मीकि समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का प्रांतीय अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह झुंझुनूं में नर्बदा अतिथि भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भगवत प्रसाद मकवाना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, सदस्य सेंट्रल मॉनिटरिंग कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लिए प्रतिभाओं का एक मंच पर समागम होना प्रगति और शिक्षा का संदेश है। वर्तमान समय में हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य समाज में शिक्षा का उजाला करना है। उन्होंने आरक्षण उप वर्गीकरण को लागू करवाने पर जोर दिया, साथ ही सफाई कर्मचारी भर्ती की बात कही। जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने अपने संबोधन में वाल्मीकि समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र हठवाल ने की।अतिथि के रूप में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश जी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.शांतिलाल जावा, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, बलदेव सिंह बरेली, दीपक कंडारा, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष घीसाराम चांवरिया, चेयरमैन नगर पालिका सुल्ताना जितेंद्र चांवरिया, सरपंच बड़ाऊ अर्जुन वाल्मीकि, सरपंच गोठरा गोविन्द सारवान, मुख्य महामंत्री संतोष कुमार डुलग़च, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश नारायण डुलग़च, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय कांत पचेरवाल, डॉ.कैलाश किशन लाहौरा, रंजीत चंदेलिया बगड़, दीपचंद पंवार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल चंदेलिया बगड़, अनिल धारीवाल गंगानगर जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र चांवरिया खेतड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण मुख्य महामंत्री संतोष कुमार डुलग़च ने किया। सत्ता ओर संगठन में वाल्मीकि समाज की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद पडिहार लाडनूं ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र हठवाल, मुख्य महामंत्री संतोष कुमार डुलग़च, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद सारवान, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश नारायण डुलग़च ने 13 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना तथा जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला प्रमुख ने जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष मिलकर वाल्मीकि समाज के मांग पत्र को रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!