जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सीओई–एंटीना, माइक्रोवेव एवं आरएफ़ इंजीनियरिंग के सहयोग से आयोजित “रिसेंट ट्रेंड्स इन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग” व्याख्यान सीरीज़ का सफल समापन हुआ। इस सीरीज़ में डॉ.राजेन्द्र मिथरवाल ने आरएफ एवं माइक्रोवेव एम्प्लीफायर डिजाइन, डॉ.एस.जे. नंदा ने फूरियर एवं वेवलेट ट्रांसफॉर्म्स, डॉ.उषा चौधरी ने रास्पबेरी पाई, डॉ.संदीप सैनी ने पैरेलल प्रोसेसिंग एवं पाइप लाइनिंग तथा डॉ.जीत घोष ने यूनिफॉर्म प्लेन वेव एवं पोलराइजेशन जैसे समकालीन विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की। पाँच दिनों तक चले इन व्याख्यानों ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के नवीनतम शोध एवं नवाचारों से रूबरू कराया गया। इस कार्यक्रम में हेड, आईआईसी और इन्क्यूबेशन सेल, प्रो.मुकेश अरोड़ा तथा विभागाध्यक्ष प्रो.प्रवीन कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन, संयोजक फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ.विकास पाठक, डॉ.किरण राठी एवं डॉ.सुमन शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र समन्वयकों आस्था शर्मा एवं चिराग अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।