राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिड़ावा में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव बस्ती चिड़ावा द्वारा सोमवार सांयकाल शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्यामा बाई की जाव, डालमिया की ढाणी में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक के अनूप सिंह सिहाग रहे, जबकि मुख्य वक्ता विवेकानंद शिक्षण संस्थान राजोता के निदेशक अशोक सिंह थे। मंचासीन अतिथि जिला संघचालक अनिल गुप्ता ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने योग, आसन, दण्ड योग व शारीरिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। वहीं अशोक सिंह ने संघ की शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन के संकल्प, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी अपनाने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वरिष्ठ स्वयंसेवक रामनिवास सैनी का तीन पीढ़ियों सहित संचलन में शामिल होना रहा। पथ संचलन श्यामा बाई की जाव से शुरू होकर डालमिया की ढाणी, खेतड़ी रोड गणेश मंदिर, रविंद्र अकादमी कॉलेज, सामुदायिक भवन व प्रेरणा पब्लिक स्कूल होते हुए पुनः श्यामा बाई की जाव पर सम्पन्न हुआ।

*विजयादशमी उत्सव केशव बस्ती में मनाया गया*

चिड़ावा नगर की केशव बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। प्रिंस स्कूल खेल मैदान में हुए कार्यक्रम से पूर्व स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया। समाजजनों ने स्वागत द्वार सजाए और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्य कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, योग-आसन व शारीरिक प्रदर्शन हुए। क्षेत्रीय प्रौढ़ कार्य प्रमुख कैलाश शर्मा ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा और शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों पर विचार रखे। उन्होंने समाज के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!