सुरजगढ़ में विधायक श्रवण कुमार के जन्मदिन पर हाजीब शुक्रवार साहा नरहड़ दरगाह में चादर पेश की जाएगी

AYUSH ANTIMA
By -
0

सुरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 02 अक्टूबर को विधायक श्रवण कुमार के जन्मदिन के अवसर पर युवा नेता टीएम खान के नेतृत्व में हाजीब शुक्रवार साहा नरहड़ दरगाह शरीफ में चादर पेश की जाएगी। इस अवसर पर टीएम खान ने बताया कि सुबह 11 बजे बाबा की मजार पर चादर पेश की जाएगी और विधायक श्रवण कुमार की लंबी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।
कार्यक्रम में स्थानीय युवा और समाजसेवी भी शामिल होकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। चादर पेश करने के इस अवसर को लेकर नगरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है और सभी कार्यक्रम की सफलता की कामना कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!