निवाई (लालचंद सैनी): गुर्जर समाज की सामाजिक आमसभा 11 सितंबर को जमात में स्थित देवभूमी में आयोजित होगी। समाज के प्रतिनिधि रतनदीप गुर्जर, सुरेश डोई व मांगीलाल गुर्जर सहित कई समाज के लोगों ने बताया कि आमसभा में मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान देवनारायण के पावन धाम देवधाम मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया में अध्यक्ष पद की अवधि पूर्ण हो चुकी है। उसके बावजूद भी अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गया, जिससे समाज में असंतोष व्याप्त है, जिसको लेकर आमसभा में विस्तार से चर्चा की जाएगी। आमसभा में समाज के वरिष्ठों, युवाओं की व्यापक भागीदारी रहेगी।
गुर्जर समाज की आमसभा कल जमात में, देवधाम जोधपुरिया मंदिर ट्रस्ट को लेकर होगी चर्चा
By -
September 09, 2025
0
Tags: