निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रीति जैन ने बताया कि शिविर में बालिकाओं ने पंच मारना, पैरों से बचाव करने के तरीके व सूर्य नमस्कार सहित कई प्रकार के आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई केंद्र व महिला नीति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्या माला के अंतर्गत प्रोफेसर डॉ.मीनाक्षी बघेल ने छात्राओं को सुजाक थेरेपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर द्वारा बिना दवाइयां के किसी भी परिस्थिति में किस भी सामान्य बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर नोडल प्राचार्य डॉ.दीपक राज जैन, प्राचार्य प्रो.पानमल पहाडिय़ा, रूपा चौधरी, सुमन एवं संयोजक प्रीति जैन सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे।
3/related/default