*सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत चिड़ावा में रक्तदान शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 20 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत उप जिला स्वास्थ्य केंद्र, चिड़ावा में भाजपा ग्रामीण मंडल एवं भाजपा शहर मंडल चिड़ावा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक सुरेश जालिंद्रा, सह संयोजक रजनीकांत मिश्र, वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी एवं संयोजक निरंजन वैष्णव "ओजटू" की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंचायत समिति चिड़ावा के प्रधान रोहिताश्व धांगड़ तथा भाजपा युवा जिला अध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला सह-संयोजक जयसिंह मांठ भी उपस्थित रहे। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल वर्मा , डॉ.बीएल वर्मा, मदन डारा, राजेन्द्र पाल कोच, मुकेश जलेन्द्र, सुरेश भूकर, सुभाष शर्मा, रामू मेघवाल, रामचंद्र शर्मा, आशीष सरपंच नारी, राजेश कटेवा, पवन शर्मा, विनय सोनी, राजेंश वर्मा, जय सिंह नूनिया, केहर सिंह नूनिया, राजपाल सिंह मेघवाल, हजारी लाल डांगी, गौरव थालोर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!