नेता प्रतिपक्ष व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्डों की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर तहसीलदार एवं नगर पालिका इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान पार्षदों ने बताया कि कई वार्डों में पेयजल, साफ सफाई, सड़क, नालियों का निर्माण, रोड़ लाइट की व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई हैं। इनका शीघ्र निवारण होना आवश्यक है।कार्यवाहक ईओ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बहुत ही ध्यान पूर्वक सुना। पार्षदों को आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।इस दोरान पार्षद हीरालाल कूकणा, मंगतूराम मेघवाल, युसूफ चुनगर, संदीप मारू फूलभाटी, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, दीपक गोतम, मूलचंद स्वामी, रमेश प्रजापत, रामचन्द्र छापोला, रमेश बासनीवाल, हरिप्रसाद, नंदकिशोर बासनीवाल, मनोज पारख आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!