चिड़ावा डीएसपी से मिले पिलानी के दवा व्यवसाई, व्यापारी को झूठे मामले में प्रताड़ित करने का आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी केमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एक दवा व्यवसाई के खिलाफ झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने और प्रताड़ित किए जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्षद अनिल शर्मा ने बताया कि केमिस्ट समुंद्र सिंह शेखावत के विरुद्ध 28 अगस्त को झुंझुनू एसपी के माध्यम से पिलानी थाने में एक होटल संचालक ने रिपोर्ट दी है, जिसमें हफ्ता वसूली के लिए धमकाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। पार्षद अनिल शर्मा ने बताया कि होटल संचालक द्वारा दी गई शिकायत पूरी तरह निराधार और झूठी है। केमिस्ट समुंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पिलानी शहर के कैफे और होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों व नाबालिगों को बिना आईडी के रूम उपलब्ध करवाने के खिलाफ वे लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पहले भी पिलानी पुलिस और एसपी ऑफिस को उन्होंने इन गतिविधियों के बारे में सूचना दी है। यही वजह है कि होटल संचालक प्रताड़ित करने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। शेखावत ने बताया कि उनके खिलाफ भगत सिंह सर्किल पर संचालित एक होटल संचालक ने रंजिशवश पुलिस को शिकायत दी है।

*प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल*

चिड़ावा डीएसपी से केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद अनिल शर्मा, समुंद्र सिंह शेखावत, रामवतार सैनी, शिव कुमार तानान, विजय रावत, डॉ.अशोक कुमार वर्मा, रमेश सिंह, धर्मपाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार नायक, बुद्धराम, नितिन अग्रवाल, विष्णु सैनी, मदन कुमावत, शौकीन भाट्ठी, डॉ.विजय कुमार सहित केमिस्ट एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!