पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हिंदी दिवस के अवसर पर आरडी मोयल पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “मोबाइल के उपयोग” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की चारों हाउस टैगोर, कौटिल्य, कलाम और विवेकानंद के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विवेकानंद हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टैगोर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में निर्देशक विनोद मोयल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उत्साहित किया और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। निर्णायक मंडल में सरिता शर्मा और सुशीला सैनी शामिल रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षकों संजय सैनी, मोनिका स्वामी, चांदा सैनी, सजना मोयल और पूनम कोटिया का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन न केवल हिंदी भाषा के गौरव का उत्सव बना बल्कि विद्यार्थियों में वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास और चिंतन क्षमता को भी विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
आरडी मोयल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
By -
September 17, 2025
0
Tags: