महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भांडारेज को मिला प्रयोगशाला के लिए बजट

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा राजस्थान के 922 स्कूलों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी प्रयोगशाला के लिए बजट जारी किया है। 
इसमें दौसा जिले के भांडारेज नगर पालिका क्षेत्र मे स्थित महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय भांडारेज में भी तीनो विषय की प्रयोगशाला के लिए बजट जारी हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु कुमार पंचोली ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा स्थानीय विद्यालय को 67 लाख 50 हजार रुपए का बजट जारी हुआ है। रसायन विज्ञान व्याख्याता राहुल चेची ने बताया कि आगामी दिनों मे प्रयोगशाला बनने से छात्र छात्राओं को प्रयोग करने मे सुविधा रहेगी। जीव विज्ञान व्याख्याता जीतेन्द्र कौर ने बताया कि प्रयोगशाला वह स्थान है, जहां छात्र-छात्राएं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोग में लाते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। भौतिक विज्ञान व्याख्याता आरती बंसल ने बताया कि इससे विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्रयोगशाला सहायक ममता, स्वाति शर्मा ने खुशी जाहिर की।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!