हिंदी दिवस पर एसकेआईटी में "विशेष काव्यरस" कार्यक्रम का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी (स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान) की यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू (UHV) समिति द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में "विशेष काव्यरस" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक काव्य संध्या में देश के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक चारण मुख्य अतिथि और मुख्य काव्य कलाकार के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी भावप्रवण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुधांशु जी ने श्रृंगार रस की मधुर कविताओं से वातावरण को भावनात्मक रंगों से भर दिया, वहीं रणदीप राहुल ने वीर रस की ऊर्जावान रचनाओं से देशभक्ति की अलख जगाई। साथ ही, सुश्री निकिता कसाना ने भी श्रृंगार रस की सुंदर कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।
इस कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ.अमित झालानी, संयोजक (UHV समिति) एवं उनकी समर्पित टीम सुश्री शालिनी सिंघल एवं डॉ.अभिषेक जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें सुश्री निकिता कसाना, हिमांशु अग्रवाल, परिणीता शर्मा तथा राहुल स्वामी उल्लेखनीय रहे। पूरे आयोजन में हिंदी भाषा की महत्ता, भावों की गहराई और काव्य की विविधता को बखूबी दर्शाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अनेक शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!