मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में उतारें: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय दशहरा मेला महोत्सव का शुभारम्भ प्रताप स्टेडियम में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, संत मनीष दास महाराज व अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने रामलीला मंचन का समारोह पूर्वक विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें। मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध करके असत्य पर सत्य की जीत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सत्य कभी परास्त नहीं होता है, सत्य सदैव विजय ही रहता है। संत मनीष दास महाराज ने कहा कि रामायण में त्याग की भावना थी, जिसको लेकर भगवान श्रीराम अपने भाई भरत के लिए राज्य का त्याग करके वनवास चले गए और भरत ने अपने भाई श्रीराम के लिए राज्यभिषेक का त्याग कर दिया। वहीं महाभारत में दुर्योधन ने अपने पांच पांडव भाईयों को पूरे साम्राज्य में से 5 गांव देने से भी इंकार कर दिया था, जिसको लेकर महाभारत का युद्ध हुआ। इस दौरान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी के नेतृत्व में अतिथियों का दुपट्टा व शॅाल ओढाकर सम्मान किया। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि आर्यवीर कलाकार रंगमंच संस्थान के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि मंचन के दौरान नारद मोह, रावण जन्म, रावण द्विग्विजय एवं रावण-मंदोदरी विवाह का मंचन किया गया। छाबडा ने बताया कि नगरbपालिका द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम की लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता, परसराम कुमावत, बाबूलाल सैनी, शंकर लाल सैनी, ताराचंद गोयल, मदन लाल वर्मा, संजय रैगर, रमेश सैनी, पवन गुरूजी, जीतेन्द्र धारवाल सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!